अरमान खान जिला ब्यूरो रायसेन
देश के तीन महत्वपूर्ण राज्यों पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी और असम में विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में रायसेन जिला मुख्यालय पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से अपनी खुशी का इजहार किया। सागर मार्ग स्थित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी के श्रीराम परिसर कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ भव्य विजयी जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम, हर-हर मोदी, घर-घर मोदी और सबका साथ, सबका विकास जैसे नारों से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया। कार्यकर्ताओं में इस ऐतिहासिक जीत को लेकर खासा उत्साह देखा गया। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और इसे देश के विकास व सुशासन की जीत बताया। नेताओं का कहना था कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों पर जनता के भरोसे की जीत है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह कुशवाहा, बृजेश चतुर्वेदी, राकेश तोमर, अशोक राठौर, चंद्रकृष्ण रघुवंशी, हल्ला महाराज, भगवान दास, अंशुल शर्मा, बालमुकुंद मेघवंशी, लीलाकृष्ण मीना, लोहट,, जगदीश अहिरवार, राजेंद्र मीणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा रहा, जहां आतिशबाजी की चमक और नारों की गूंज ने जीत की खुशी को और भी खास बना दिया।