वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट।
इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।
लोहता: लोहता थाना क्षेत्र के रिंगरोड फेज 2 पर डिवाइडर पर चढ़कर एक स्विफ्ट डिजायर कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
बताया जाता है कि हरहुआ से राजातालाब की ओर जा रहा ट्रक अपनी लेन में चल रहा था। राजातालाब से इसी दौरान तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार डिवाइडर पर चढ़कर अनियंत्रित हो गई और ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
सूचना पर लोहता पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम समाप्त कराया।पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।