रिपोर्ट : जरीना खातुन ब्यूरो चीफ बांदा
बांदा (उप्र)|बांदा जिले में 54 लाख 91 हजार वृक्ष रोपे जाने का डीएम ने विभागों को लक्ष्य दिया है। साथ ही विभागीय अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाये जाने तथा गड्ढा खुदान हेतु स्थान चिन्हित कर सूचना उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये हैं।
जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति/पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में पौधारोपण लक्ष्य 54 लाख 91 हजार कराये जाने के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाये जाने तथा गड्ढा खुदान हेतु स्थान चिन्हित कर सूचना उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये हैं। डीएम ने निर्देशित किया कि वृक्षारोपण हेतु कार्ययोजना 20 मई,2026 तक तथा गड्ढा खुदान एवं स्थल चयन की सूचना 25 मई तक प्रत्येक दशा में प्रभागीय वनाधिकारी को उपलब्ध करायें। उन्होंने विकास खण्डों में वन क्षेत्र विकसित किये जाने हेतु भूमि चिन्हित करने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने पौध की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश प्रभागीय वनाधिकारी को दिये। डीएम अमित आसेरी ने प्रगतिशील किसानों,आंगनबाडी केन्द्रों,विद्यालयों तथा कस्तूरबागांधी विद्यालयों में वृक्षारोपण कराये जाने हेतु भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिये। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को बाईपास रोड सहित अन्य रोडों के किनारे वृक्षारोपण किये जाने हेतु स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिये। उन्होंने वृक्षारोपण के उपरान्त पौधों को जीवित रखने हेतु तार फनेसिंग कराये जाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने आईटीआई एवं पाॅलीटेक्निक में खाली पडे स्थानों पर खनन लीज होल्डरों के द्वारा भी वृक्षारोपण कराये जाने के निर्देश दिये। डीएम ने निर्देशित किया कि पर्यावरण को सन्तुलित रखने हेतु साॅलिड बेस्ट मैनेजमेन्ट के अन्तर्गत कूडे का उचित निस्तारण आरआरसी सेन्टरों एवं चिन्हित स्थानों पर किया जाए। उन्होंने पतली पाॅलीथीन के उपयोग पर रोक लगाये जाने हेतु अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये। नदियों के किनारे आर्गेनिक फार्मिंग हेतु स्थानों को चिन्हित किये जाने तथा प्राकृतिक खेती को बढाये जाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि नदियों में गन्दा पानी प्रवाहित नही होने पाये। इसलिए निम्नीपार नाला और करिया नाला की प्रदूषण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय,अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मदन मोहन वर्मा, अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेन्द्र सहित प्रभागीय वनाधिकारी अरबिन्द कुमार सहित सम्बन्धित विभगों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।