वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट।
इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।
वाराणसी|लोहता: मुखबिर की सूचना पर कोटवा पुलिस ने खेवसीपुर गांव अंडर पास से एक व्यक्ति को अवैध विंडीज़ शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास झोले में 16 पाउच शराब बरामद हुई है।कोटवा चौकी इंचार्ज परवेज शेख को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति झोले में भरकर शराब बेच रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर मुन्ना पटेल 58 वर्ष पुत्र राम जी पटेल, निवासी ग्राम कपरफोरवा, थाना जंसा, जिला वाराणसी को मौके से दबोच लिया। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।