सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा. अभिषेक महाजन द्वारा थाना मोहाना का निरीक्षण कर थाना परिसर की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, हवालात, सीसीटीएनएस कक्ष, अभिलेखों के रख-रखाव तथा साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
एसएसपी ने थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों को अनुशासन, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीएनएस प्रणाली को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी मोहाना को निर्देशित किया गया कि थाना परिसर में स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था एवं अभिलेखों का नियमित अपडेट सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सके।
एसएसपी ने कहा कि जनपद के सभी थानों की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।
शहजाद आलम जिला संवाददाता सिद्धार्थनगर