अरमान खान जिला ब्यूरो I T N NATIONAL रायसेन
पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने प्रेस भाषा में बताया आरोपी रीना किरार ने बताया कि उसका पति उसको छोड़ चुका है और उसका प्रेम सम्बंध पूर्व में अरूण पटेल नामक व्यक्ति से था परंतु हाल ही में उसकी जान पहचान Facebook के माध्यम से वीरू जाट निवासी भीलवाड़ा राजस्थान नामक व्यक्ती से हो गई थी और उसका आरोपिया के घर आना जाना भी शुरू हो गया था। इस बात को लेकर के अरुण पटेल वीरू जाट से रंजिश रखने लगा गया था. चूंकि अरुण ही रीना के घर का पूरा खर्चा उठाता था इसीलिए उसने रीना से इस पर आपत्ति व्यक्त की और रीना के साथ वीरू को रास्ते से हटाने के पूरा षडयंत्र रचा। 29/4/26 को रीना ने वीरू को राजस्थान से अपने साई खेड़ा के घर पर मिलने बुलाया. घर के अंदर आरोपीगण पहले से ही मौजूद थे। जैसे ही वीरू अंदर आया सभी ने साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से बेसबॉल बैट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोरी में डालकर अपनी गाड़ी की डिक्की में डाल दिया। फिर साई खेड़ा से लाकर के नागिन मोड़ सिरवारा ब्रिज के नीचे फेंक दिया। उसके बाद पुलिस से बचने के उद्देश्य से आरोपी बाड़ी से इटारसी, फिर कल्याण मुंबई, उसके बाद इंदौर एवं उज्जैन में लगातार स्थान बदल-बदल कर छिपते रहे, जहां से पुलिस द्वारा उन्हें पकडा गया। पूछताछ के दौरान आरोपीगणों ने हत्या करना स्वीकार किया।अरूण पटेल पिता प्रेमनारायण पटेल, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी ग्राम सडूमर, हाल आचार्य नगर कॉलोनी गाडरवाराजिला नरसिंहपुर, हरनाम सिंह किरार पिता देवीसिंह किरार, उम्र करीब 34 वर्ष, निवासी ग्राम भीलखेड़ी, तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर, रीना किरार पति कमलेश किरार, उम्र 29 वर्ष, निवासी जानकी विहार कॉलोनी साईंखेड़ा जिला नरसिंहपुर,
मृतक का विवरण –
पप्पू उर्फ वीर जाट, निवासी राजस्थान है।
वारदात में प्रयुक्त बेसबॉल बैट और XUV 700 वाहन, आरोपियों के मोबाइल फोन,
अंधे कत्ल जैसे जघन्य एवं चुनौतीपूर्ण मामले का अल्प समय में सफल खुलासा करने में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी, उप निरीक्षक संजय यादव, उनि. विनीता विश्वकर्मा, सउनि. मोहन यादव, सउनि. सुरेन्द्र सिसोदिया, प्र.आर. 28 जितेन्द्र, प्र.आर. 65 प्रेम सिंह दांगी, प्र.आर. 147 रीना पूर्वी, प्र.आर. 624 राजेन्द्र यादव, आरक्षक 671 रमाकांत पटेल, आरक्षक 464 रामूसिंह एवं आरक्षक 15 देवेन्द्र की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।