लोकेशन – जनपद अमरोहा के थाना गजरौला क्षेत्र का मामला
उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा के कोतवाली गजरौला क्षेत्र के अंतर्गत भानपुर रेलवे क्रासिंग के पास कब्रिस्तान में दो दिन पहले मिले अज्ञात महिला के शव का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शव की शिनाख्त तनु के रूप में हुई है। तनु हरियाणा प्रदेश के बल्लभगढ़ की रहने वाली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तनु की मौत गला दबाकर की गयी थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताते चलें कि गजरौला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भानपुर रेलवे क्रासिंग के पास कब्रिस्तान में बृहस्पतिवार को करीब 25 से 27 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ मिला था। पुलिस ने मौजूदा लोगो से शव की शिनाख्त कराने की काफी कोशिश की थी लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पायी थी। पुलिस ने शव का पंचानामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था। ओर शव की शिनाख्त में जुट गयी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर महिला की हत्या गला दबाने से हुयी थी। पुलिस ने सोशल मीडिया और सर्विलाइंस की सहायता से पहचान कराने के लिये प्रयास किया था। सोशल मीडिया पर मृतका की मां मीना ने शव की पहचान हरियाणा प्रदेश के बल्लभगढ़ स्थित शिव बिहार कॉलोनी निवासी तनु पत्नी सुनील तमोली के रुप में की। मृतका की मां ने बताया कि तनु के पास दो बच्चे हैं और काफी समय से उसका पति से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते वह अपने पति से अलग रह रही थी। वही अमरोहा अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है तनु का नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के मिलक बकैना निवासी कामिल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कामिल हरियाणा में काम करने जाता था तभी तनु से उसकी मुलाकात हुई थी। जो मुलाकात धीरे धीरे प्यार में बदल गयी। तनु प्रेम प्रसंग के चलते कामिल पर शादी का दबाब बना रही थी। आरोपी कामिल ने तनु को रास्ते से हटाने को लेकर अपने बहनोई नाजिर पुत्र छिद्दु निवासी मीरासराय थाना अमरोहा देहात से मिला और उसने तनु को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। प्लान के मुताबिक तनु को गजरौला बुलाया गया ओर पहले तो तीनों रेलवे स्टेशन पर ही घूमते रहें बाद में तनु के दुपट्टे से ही उसका गला घोट दिया ओर शव को कब्रिस्तान में फेंक दिया ओर उसके ऊपर दुपट्टा ढक दिया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है
ब्यूरो चीफ ऊदल सिंह जनपद अमरोहा