रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
पोरसा
जिला कांग्रेस कमेटी मुरैना के ग्रामीण अध्यक्ष श्री मधुराज सिंह तोमर द्वारा संगठन विस्तार के तहत ऐडीमालपुरा महुआ निवासी रमेश उपाध्याय को जिला कांग्रेस कमेटी में सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद पोरसा नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया तथा नागाजी महाराज मंदिर पहुंचकर दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
जानकारी के अनुसार प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले एवं जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष श्री मधुराज सिंह तोमर की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई। नियुक्ति के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने रमेश उपाध्याय का फूल-मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नवनियुक्त सचिव रमेश उपाध्याय ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों एवं निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी मुरैना संगठन को मजबूत करने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक संगठन को मजबूत बनाकर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
खुशी व्यक्त करने वालों में राजपाल सिंह तोमर (ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पोरसा), पातीराम सिंह लोधी (जिला अध्यक्ष लोधी समाज मुरैना), प्रवीण सिंह तोमर मंसूरपुरा, संजीव जैन, राहुल सिंह तोमर धौरा, महावीर जैन, विकास कटारे, महेश शिवहरे, अरविंद हिंडोलिया एवं बृजकिशोर सखवार सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं मित्रगण उपस्थित रहे।