गण्डारा बहराइच से
मुहम्मद आरिफ (इंडियन टी वी न्यूज़ )
भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने विनेश पर 26 जून तक डोमेस्टिक कॉम्पिटिशन खेलने पर बैन लगाया है। WFI ने 9 मई (शनिवार) को फोगाट को एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विनेश ने गोंडा में हो कांपिटीशन खेलने को लेकर 3 मई को WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। विनेश ने कहा था- यूपी के गोंडा में 10 से 12 मई के बीच सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट हो रहा है।
आज कुछ मजबूरियों के चलते मैं कहना चाहती हूं कि बृजभूषण के खिलाफ कंप्लेंट करने वाले उन 6 विक्टिम में मैं भी शामिल हूं। मेरी गवाही भी कोर्ट में चल रही है। मेरा उसके घर (गोंडा) में जाकर कॉम्पिटीशन लड़ना मुश्किल होगा। मुझे नहीं लगता कि मैं अपना 100% दे पाऊंगी। एक लड़की के लिए ये काफी मुश्किल होगा।
विनेश के गोंडा आने की खबर मिलते ही पहले नंदिनी नगर स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। दो सीओ, तीन एसएचओ समेत तीन थानों का फोर्स तैनात है। सभी एंट्री गेट पर अतिरिक्त फार्से तैनात किया गया है।
मैं और मेरी टीम कॉम्पिटीशन लड़ेगी, अगर किसी के साथ कुछ गलत होता है तो इसकी जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी।
टूर्नामेंट में हरियाणा के पहलवानों का दबदबा
इधर, इस नेशनल ओपन टूर्नामेंट में हो रही कुश्ती अब निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है। 92 किलोग्राम फ्रीस्टाइल भार वर्ग में हरियाणा के स्टार पहलवान दीपक पूनिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने हरियाणा के ही पहलवान राजा को महज 2 मिनट 53 सेकंड में 11-1 से हराया।
दीपक ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और तकनीकी बढ़त बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अब फाइनल में उनका सामना हरियाणा के वंश से होगा। इस मुकाबले को प्रतियोगिता के सबसे बड़े मुकाबलों में माना जा रहा है। टूनार्मेंट में देशभर से आए 593 पहलवान 10 भार वर्गों में अपनी रैंकिंग बेहतर करने के लिए दमखम दिखा रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन देर रात तक चले मुकाबलों के बाद 92 किलो और 125 किलो फ्रीस्टाइल भार वर्ग के फाइनलिस्ट तय हो गए।