टोहाना।
महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी पिछले वर्षों की तरह अत्यंत उत्कृष्ट एवं गौरवपूर्ण रहा। विद्यालय के छात्र संजीव ने 500 में से 494 अंक प्राप्त कर 98.8% अंक हासिल किए तथा जिला-स्तर पर टॉप-3 में अपनी जगह बनाकर विद्यालय, अभिभावकों एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किया। मुकुल ने 491 अंक (98.2%), रिया गर्ग ने 487 अंक (97.4%), कनिका ने 486 अंक (97.2%), हिमांशी ने 485 अंक (97%), कृति गोयल ने 481 अंक (96.2%), सिमरन ने 479 अंक (95.8%), खुशमीत 478 (95.6%), मयंक ने 477 अंक (95.4%), गरिमा ने 466 (93.2%), पुष्पेंद्र ने 466 (93.2%), तुषार ने 466 अंक (93.2%), जैसमीन ने 465 (93%), सपना ने 461 (92.2%), ज्योति भगत ने 461 (92.2%) प्रगति ने 459 (91.8%),रीत ने 459 (91.8%) अभिषेक ने 457 (91.4%), जैसमीन ने 457 (91.4%),भविष्य ने 457 (91.4%) अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया व गौरव बढ़ाया। विशेष बात यह रही कि अन्य सभी विद्यार्थियों के 80% से अधिक अंक लेकर एक कीर्तिमान स्थापित किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ० गणेश कुमार शर्मा एवं एडमिनिस्ट्रेटर अमीषा गर्ग ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समस्त स्टाफ सदस्य को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम निरंतर राज्य एवं जिला स्तर पर अति उत्कृष्ट आता रहा है और विद्यालय के विद्यार्थी हर वर्ष अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।
विद्यालय प्रबंधन कमेटी संरक्षक श्री दया प्रकाश, प्रधान श्री जगन्नाथ गोयल, उप-प्रधान श्री सुंदर लाल सचिव श्री सुरेश सिंगला ,कोषाध्यक्ष मिठ्ठन लाल,और अन्य मेंबर ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
टोहाना से सुखदेव मलिक ब्यूरो चीफ फतेहाबाद हरियाणा