सहारनपुर- नगर निगम
ईद-उल-अजहा के मौके पर कुर्बानी के जानवरों के अवशेषों के ठेके को लेकर नगर निगम में विवाद खड़ा हो गया -वरिष्ठ पार्षद एवं समाजसेवी हाजी गुलशेर (शेर) के नेतृत्व में पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त से मिला और प्रस्तावित ठेके का विरोध दर्ज कराया – प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कुर्बानी के जानवरों के अवशेष जैसे खाल, सींग, हड्डियां एवं अन्य सामग्री वर्षों से मदरसों, मस्जिदों और यतीमखानों को नि:शुल्क दी जाती रही हैं – इनसे प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग गरीब बच्चों की शिक्षा, मदरसों के संचालन और जरूरतमंदों की मदद में किया जाता है-पार्षदों ने कहा कि किसी एक व्यक्ति को इसका ठेका देना पुरानी परंपरा और धार्मिक भावना के खिलाफ है-उन्होंने मांग करते हुये नगर निगम इस व्यवस्था में हस्तक्षेप न करने को ज्ञापन भी सौपा -नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की बात सुनते हुए पुरानी व्यवस्था को बरकरार रखने का आश्वासन दिया तथा नए प्रस्तावित ठेके को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की बात कही- इसके अवसर पर पार्षद इमरान सैफी – नदीम अंसारी – फराज अंसारी और फहाद सलीम मौजूद रहे!
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़