अंधी दोहरी हत्या के मामले में घटना की सूचना होने के 06 घंटे के भीतर आरोपी की पहचान की तथा आरोपी को अभिरक्षा में लेकर मामले का खुलासा किया गया है ।आरोपी सुनील सिंह मार्को को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
घटना के संबंध में वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन हेतु एफएसएल टीम, डॉग स्कॉड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम से मिले साक्ष्य से बिजुरी पुलिस द्वारा 06 घंटे के अन्दर अंधी दोहरी हत्या का आरोपी पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया इस तथ्य का खुलासा हुआ कि आरोपी सुनील सिह मार्को उर्फ नानकुनू पिता स्व सुंदर सिह मार्को निवासी अमनचौक भालूमाङा का अपने भाई के ससुराल वार्ड क्र. 07 भालुगुडार बिजुरी में मृतिका लल्ली बाई गोंड के यहां यह कर बिजुरी में बनी मजदूरी का काम पिछले 10-15 दिनो से कर रहा था मृतिका लल्ली बाई गोंड का पडोस के सुरेन्द्र सोनी से प्रेम संबंध था जो आरोपी सुनील को पंसन्द नही था जिस कारण से उसने पूर्व में मृतक सुरेन्द्र को मृतिका के घर किसी भी समय आने जाने से मना किया था जिस पर सुरेन्द्र के द्वारा उसे देख लेने की धमकी दी गई थी जिस कारण आरोपी मृतक से रंजिश रखने लगा तथा उसकी हत्या की साजिस करने लगा
दिनांक 14/05/2026 को रात्री करीब 11.00-11.30 बजे मृतक अपनी प्रेंमिका लल्ली बाई से मिलने उसके घऱ आया था उस समय आरोपी बाहर आंगन में सो रहा था मृतक और मृतिका को रात्री के समय अकेला पा कर आरोपी के द्वारा उन्हे हत्या करने की योजना बनाई गई और मृतक सुरेन्द्र पर जानलेवा हमला किया गया जो अपने बचाव में भागा जिसे आरोपी ने घटना स्थल हीरालाल पनिका के बाउण्ड्री वाल के पास पकड लिया और कुल्हाडी के पासा से उसके सिर पर कई बार जानलेवा वार करके उसकी हत्या कर दी । तथा घटना की चश्मदीद साक्षी उसकी भाभी की मां लल्ली बाई गोंड की भी कुल्हाडी के पासा व हाथ मुक्का से मारकर हत्या कर दी गई व घटना स्थल लल्ली बाई गोंड के घऱ की परछी से मृतिका का शव उठाकर घर के अन्दर कमरे में रख दिया परछी में मृतिका के खून के निशान को गोबर से लीप दिया गया तथा घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी व घटना के समय पहने हुए कपडे छुपाकर रखना बताया इस प्रकार आरोपी के द्वारा दोहरी हत्या की घटना को अंजाम दिया गया व हत्या के साक्ष्यों को छिपाने का प्रयास किया गया । प्रकरण के आरोपी ने पूछताछ पर अपना जुर्म कबूल किया गया तथा घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी को छुपाकर रखने की जानकारी दी गई जिसे उसके बताए गए स्थान से बरामद किया गया व विधिवत जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया ।
Vo 04-यह तथ्य उल्लेखनीय है कि आरोपी हिंसक प्रवृति का है उसके द्वारा पूर्व में भी अपनी पत्नी के साथ मारपीट व प्रताडना की गई है जिससे प्रताडित होकर उसकी पत्नी के द्वारा आत्महत्या कर ली गई थी जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना भालुमाडा में दहेज मृत्यु का प्रकरण पंजीबद्ध हुआ था तथा आरोपी दो वर्ष जिला जेल अनूपुपर में निरुद्ध था ।
अनूपपूर ( मध्यप्रदेश )
अनुपम सिंह ब्यूरो चीफ