जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर, सचिव महोदय श्रीमान मोहनलाल सोनी जी (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के आदेश अनुसार (बच्चों के लिए बाल अनुकूल कानूनी सेवाएं) योजना 2024 के तहत 16 मई 2026 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ेर, मालाखेड़ा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य वक्ता सुरेन्द्र सिंह नरूका पीएलवी ने बच्चों के अधिकार, पोक्सो एक्ट 2009, गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा एवं बाल संरक्षण कानूनों की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राधेश्याम वर्मा सहित छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षक एवं आमजन उपस्थित रहे। शिविर में लगभग 310 लाभार्थियों ने भाग लिया “कोर्ट वाली दीदी” के बारे में भी बताया तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी जानकारी भी प्रदान की