सहारनपुर के नागल
रात चोरों ने क्षेत्र में एक दर्जन स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर तीन लाख रुपए से अधिक कीमत का सामान चुरा लिया। पीडितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की जाने की मांग की। पुलिस चोरों की तलाश में लगी है।
चोरों ने ताजपुर ताजपुर में किसान बालेश्वर के खेडामुगल मार्ग स्थित घेर के मेन गेट का ताला तोडकर घेर में खड़ा एक बड़ा जनरेटर, ट्रैक्टर की बैटरी व अन्य लोहे का सामान सहित करीब डेढ़ लाख रुपए का सामान चुरा ले गए। बालेश्वर सुबह घर से घेर गया तो उसे चोरी की घटना का पता चला।
दूसरी घटना में भलस्वा ईसापुर में चोरों ने आठ किसानों मनोज, आशीष, हिमांशु, प्रभु, शिव कुमार, कवरपाल, राजवीर व के नलकूपों से ताला तोडकर स्टार्टर, केबल व कटआउट आदि विधुत उपकरण चुरा लिए। किसानों का कहना है कि घटना में प्रत्येक किसान को करीब पांच हजार रुपए का नुकसान हुआ है।
दसवीं घटना में चोर रेलवे रोड निवासी जोगेंद्र पाल के घर में पीछे के रास्ते घुसकर सो रहे परिजनों के निकट ही रखा संदूक चुरा ले गए। सुबह चोरी की घटना का पता चलने के बाद आसपास छानबीन की गई तो संदूक व संदूक में रखा लैपटॉप एक खेत में पड़ा मिला। संदूक से करीब 14 हजार रुपयों की नकदी व जेवरात गायब मिले।
11वीं घटना में चोर रेलवे रोड निवासी हरिओम शर्मा के मकान में घुस चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन जाग होने पर चोर जंगल के रास्ते फरार हो गए।
थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि चोरी की घटनाओं की जांच की जा रही है।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़