गुप्त सूचना के आधार पर पटना एसटीएफ और रक्सौल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सब्जी बाजार इलाके में छापेमारी कर एक बड़े रैकेट का खुलासा किया.छापेमारी के दौरान चीनी कारोबारी मोहम्मद शाहिद के ठिकाने से करीब 31 लाख रुपये की भारतीय और नेपाली मुद्रा बरामद की गई। इसमें 17 लाख 87 हजार 100 नेपाली रुपये और 13 लाख 4 हजार 150 भारतीय रुपये शामिल हैं.पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। आपको बताते चले कि नेपाल से सटे सभी भारतीय बाजारों में लगभग बड़े पैमाने पर हवाला कारोबार होता है। समय समय से पुलिस द्वारा इन लोगों पर शिकंजा भी कसा जाता है। फिर भी यह कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है।।
सीतामढ़ी पुष्पक सिंह
रिपोर्टर