Meerut (UP)
कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस दौरान लोगों को टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करते हुए समय-समय पर जांच कराने की अपील की गई। कैंप में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों के एक्स-रे किए गए और टीबी के लक्षणों की जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि सरकार के टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत लगातार स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि बीमारी की समय रहते पहचान कर मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
मवाना नगर पालिका परिषद में आयोजित इस कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर जांच कराई। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की कि लगातार खांसी, बुखार और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं और टीबी मुक्त अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
ब्यूरो रिपोर्ट