दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
“दुद्धी को जिला बनाओ विकास कराओ चुनावी वादा पूरा करो ” के बैनर तले दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर शनिवार दोपहर करीब एक बजे कचहरी गेट के मुख्य द्वार पर दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और सरकार पर चुनावी वादे न निभाने का आरोप लगाया। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश व केंद्र के मंत्रियों व नेताओं ने दुद्धी को जिला बनाने का वचन दिया था। उन्होंने मांग की कि इस वादे को पूरा कर दुद्धी को शीघ्र जिला घोषित किया जाए ताकि क्षेत्र का विकास हो सके। पूरा क्षेत्र विकास की राह देख रहा है लेकिन विकास की राह कहीं बहुत दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है। लोगों के हाथों में काम नहीं बेरोजगार होकर घूम रहे हैं।
पदाधिकारियों का कहना था कि दुद्धी पिछले कई दशकों से जिला बनाने की मांग कर रहा है और सभी मानदंड पूरे करता है। इसके बावजूद भारी राजस्व देने वाले इस क्षेत्र को जिला का दर्जा नहीं मिला। चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
इस अवसर पर कैलाश कुमार गुप्त,प्रेम चन्द्र यादव ,पूर्व सिविल बार अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा,रामपाल जौहरी, मुरारी अग्रहरि ,सन्नोबनो,प्रेम चन्द्र गुप्ता,अमरावती देवी,आदर्श कुमार ,राकेश अग्रहरि,आशीष गुप्ता,अभिनव जायसवाल,सुरेंद्र यादव ,चंद्रमणि सहित काफी संख्या में संघर्ष समिति के लोग व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।