सहारनपुर
देवबंद में मोहल्ला गणपति विहार में सेवानिवृत्ति कमांडेंट बी,एस,एफ बाबुराम कनौलिया के आवास पर गुरु रविदास सेना (भारत) की एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गौतम राष्ट्रीय महासचिव लोकेंद्र गौतम का रिटायर्ड कमांडेंट (बीएसएफ) बाबुराम कनौलिया व अन्य कॉलोनी वासियों के द्वारा माल्यार्पण करके स्वागत किया गया । स्वागत के पश्चात एक मीटिंग का आयोजन किया गया । मीटिंग में बाबुराम कनौलिया रि० कमांडेंट बीएसएफ को गुरु रविदास सेना (भारत) का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया और उन्हें मनोनयन पत्र दिया गया । माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने ओजस्वी विचार उपस्थित लोगों के समक्ष रखते हुए कहा कि हम सबको सतगुरु रविदास जी के बताए हुए रास्ते पर चलते हुए रविदासिया समाज के हित में एक जन जागरण यात्रा को आयोजित करना है और अपने सोए हुए समाज के लोगों को जगाना है राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम लोगों को अपने समाज हित में कार्य करने हैं और यह जन जागरण यात्रा अंबाला से चलकर दिल्ली तक चलेगी । इस मीटिंग में उपस्थित रहे रोहित गौतम, लोकेंद्र गौतम बाबुराम कनौलिया,विनीत कनौलिया, अनुराग गौतम ,हर्ष, सुनील, जितेंद्र, रविकांत,विकास, राज भूषण, सुभाष ,अरविंद, वेदपाल, रामकिशोर, राज भूषण,राजन श्रीमती शीला, श्रीमती राजबीरी श्रीमती सुशीला व सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी