बिहार के सुपौल जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। राघोपुर थाना इलाके के महादलित टोले में हंगामा शांत कराने गई पुलिस टीम पर ही उग्र भीड़ ने जानलेवा हमला कर दिया! जानिए क्या है पूरा मामला विस्तार से: शराबियों का तांडव: शनिवार देर रात करीब 11:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं। पुलिस पर जानलेवा हमला: जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, असामाजिक तत्वों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला बोल दिया। इस हमले में ASI संजय कुमार (40) का सिर फट गया (5 टांके लगे हैं) और महिला होमगार्ड काजल कुमारी (19) बुरी तरह घायल हो गईं। हद तो तब हो गई! उग्र भीड़ ने महिला पुलिसकर्मी को घेर लिया और उसकी सरकारी राइफल तक छीन ली (जो बाद में एक खेत से बरामद हुई)। उपद्रवियों ने पुलिस की जिप्सी के शीशे भी चकनाचूर कर दिए। संख्या कम होने के कारण पुलिस को जान बचाकर पीछे हटना पड़ा। स्थानीय लोगों का क्या है कहना है कि पुलिस द्वारा पूछ ताछ को ले कर बिवाद बढ़ा है।।
सीतामढ़ी पुष्पक सिंह रिपोर्टर