राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी।
नवतपा की भीषण गर्मी और सूर्य देव की तपती धूप के बीच एक संत की कठिन अग्नि तपस्या इन दिनों श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। महराणा प्रताप वार्ड स्थित मां काली मंदिर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूरी पर अघोरी साधु श्री श्री 1008 श्री राम दास महाराज जी द्वारा 23 मई 2026 से 2 जून 2026 तक विशेष अग्नि तपस्या की जा रही है।
जानकारी के अनुसार बाल ब्रह्मचारी श्री श्री 1008 नागा साधु श्री राम जी महाराज ब्रह्मलीन स्थान हरिद्दार सिद्ध कुटी से जुड़े संत श्री राम दास महाराज प्रतिदिन सुबह 11:15 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अग्नि तपस्या कर रहे हैं। नवतपा की झुलसा देने वाली गर्मी में चारों ओर अग्नि के बीच बैठकर की जा रही यह तपस्या लोगों को आश्चर्यचकित कर रही है।
संत की कठिन साधना को देखने प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों का कहना है कि इतनी भीषण गर्मी में इस प्रकार की तपस्या केवल कोई सिद्ध संत ही कर सकता है। तपस्या स्थल पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है।