आंवला (बरेली)
आंवला। आंवला स्थित निरामया हॉस्पिटल सभागार में लोधी राजपूत कल्याण समिति द्वारा रविवार को आयोजित कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन किया। इस बैठक में सामाजिक एकता पर बल दिया गया और सामाजिक कार्यों को करने का संकल्प लिया गया तथा समाज के उत्थान हेतु विभिन्न सामाजिक मुद्दों को पर चर्चा की गई।
मंत्री ने कहा कि आपके द्बारा किए जा रहे समाज सेवा के कार्य न केवल सराहनीय हैं अपितु अनुकरणीय भी हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री मा. कल्याण सिंह ने जो भय और अपराध मुक्त सुशासन उत्तर प्रदेश की जनता को दिया था, उसे प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री ने उन्हीं पदचिन्हों पर चलते हुए प्रदेश को गुंडे-माफियों से मुक्त कर हर क्षेत्र में आगे ले जाने का काम किया है। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
प्रवीण कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला जिला बरेली उत्तर प्रदेश