इंडियन टीवी न्यूज़ सुशील चौहान
जिला ब्यूरो चीफ
सिवनी
आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.)के निर्देशन में थाना परिसर बरघाट में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान एसडीओपी बरघाट ललित गठरे नायब तहसीलदार बरघाट नगर परिषद अध्यक्ष बरघाट समस्त पार्षदगण विद्युत विभाग के अधिकारी पत्रकार बंधु एवं दोनों समुदायों के लगभग 70-80 गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
1. शांतिपूर्ण त्यौहार की अपील:अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी बरघाट द्वारा मुस्लिम समुदाय के लोगों से बकरीद पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की समझाइश दी गई।
2.गौवंश कुर्बानी पर सख्ती:थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गौवंश की कुर्बानी गौवंश परिवहन एवं गौकशी की घटना न करने हेतु सख्त हिदायत दी गई।
3. सूचना पर नगद इनाम: बैठक में बताया गया कि गौवंश परिवहन करने वाले अथवा गौकशी की घटना करने वालों की सूचना पुलिस को देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा तथा उसे पुलिस अधीक्षक सिवनी द्वारा 5000/- रुपये नगद इनाम से प्रोत्साहित किया जाएगा।
4. सर्वसम्मति से सहयोग:उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों ने त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने एवं पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने पर सहमति जताई।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बकरीद पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर तत्काल एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112 या थाना बरघाट पर दें।