जिला ब्यूरो चीफ
सूरज कुमार सोनवानी
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के जिला स्तरीय बैठक उदयपुर के रेस्ट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष अविनाश ठाकुर एवं प्रदेश महासचिव अनिल अग्रवाल के निर्देश पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश जायसवाल के नेतृत्व में वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल यादव के अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें लखनपुर एवं उदयपुर से तेरह पत्रकारों ने सदस्यता ग्रहण किया जहां पत्रकार के हित को ध्यान में रखते हुए आपस में इस बैठक के दौरान चर्चा की गई साथ ही सर्व सम्मति से लखनपुर के हरिभूमि समाचार पत्र के पत्रकार प्रमाण राजवाड़े को लखनपुर का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया वहीं उदयपुर से पत्रकार दीनानाथ यादव को उदयपुर का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया नवनियुक्त पदाधिकारी के द्वारा पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा गया कि संघ के द्वारा जो जिम्मेदारी हमें दी गई है उसका ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे साथ ही संगठन को मजबूत बनाए जाने हेतु कार्य करेंगे कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष राजेश प्रसाद द्वारा किया गया इस कार्यक्रम के दौरान सरगुजा जिला महासचिव आमोद तिवारी, जानिसार अख्तर,विकास अग्रवाल, ओम नारायण, सितेश सिरदार, सूरज जायसवाल, सहित अन्य पत्रकारगण इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थितरहे