मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कारागार विभाग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जेलों को केवल बंदी रखने का स्थान नहीं, बल्कि सुधार, पुनर्वास और कौशल विकास के प्रभावी केंद्र के रूप में विकसित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी जेलों में सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं, तकनीकी सुदृढ़ीकरण और बंदियों के पुनर्वास से जुड़ी व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और सुधारात्मक गतिविधियों के माध्यम से कारागारों को नई पहचान दी जाए।
मुख्यमंत्री ने जेलों में ओवरक्राउडिंग कम करने के लिए निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी ने बहुमंजिला जेलों के निर्माण को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए।
पुष्पा रानी रिपोर्टर कैंथल