बरेली
जनपद के नवाबगंज विकास क्षेत्र में निराश्रित और बेसहारा गौवंश के भरण-पोषण के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। खंड शिक्षा अधिकारी, नवाबगंज ने क्षेत्र के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को अनिवार्य रूप से भूसा दान करने का निर्देश जारी किया है।जिलाधिकारी, बरेली और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशों के क्रम में, नवाबगंज ब्लॉक के लिए 100 कुंतल भूसा दान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रत्येक विद्यालय के लिए 46 किलोग्राम भूसा दान करना अनिवार्य कर दिया है।जारी आदेश के अनुसार, सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित मात्रा में भूसा खंड विकास अधिकारी (BDO) या पशु चिकित्सा अधिकारी, नवाबगंज के कार्यालय में जमा करें।भूसा जमा करने के बाद उसकी प्राप्ति रसीद खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।इस पूरे कार्य को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करना होगा।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कार्य में शिथिलता बरती गई, तो संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी, जिसके लिए स्वयं प्रधानाध्यापक जिम्मेदार होंगे।
रिपोर्ट:शुऐब खान ब्योरो चीफ बरेली मण्डल