सहारनपुर- बिहारी गढ़ में
कस्बे में थाने के समीप स्थित रामगढ़ कॉलोनी के बीचों-बीच से गाली गलौच करते हुए गुजर रहे बाइक सवार कुछ नशेड़ियों को सुखपाल सिंह के बेटे अमित कुमार ने गाली गलौज करने से रोका तो इससे खफा होकर बड़ी संख्या में नशेड़ी गुट देर शाम इकट्ठा होकर अपने दबंग साथियों के साथ सुखपाल सिंह के घर दोबारा पहुंच गए, और सुखपाल सहित उसके दो बेटों अमित कुमार व नवनीत सिंह और अमित कुमार की पत्नी को बुरी तरह बेरहमी से मार-पीटकर मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही बिहारीगढ़ थाना पुलिस कस्बा इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह के साथ तुरन्त रामगढ़ पहुंची और आस-पास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस दौरान आरोपियों की बाइक कस्बे के पेट्रोल पंप पर खड़ी हुई मिली, जिसे उठाने के लिए पहुंचे एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़