वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट।
इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।
पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल द्वारा आगामी बकरीद पर्व के दृष्टिगत गोदौलिया, चौक, दालमण्डी से लंगड़ा हाफिज़ मस्जिद तथा जैतपुरा रोड से बकरिया मंडी तक सघन पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया ।
पैदल गश्त के दौरान निम्न लिखित निर्देश दिये गये-
• बकरीद पर्व के दौरान किसी भी स्थिति में सार्वजनिक स्थानों एवं सड़कों पर नमाज अदा न की जाए। अधिक संख्या होने पर विभिन्न पालियों में नमाज सम्पन्न कराते हुए व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
• कुर्बानी केवल घर के अंदर एवं बंद परिसरों में ही कराई जाए। सार्वजनिक स्थानों, खुले क्षेत्रों एवं मार्गों पर कुर्बानी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी, उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
• सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत निगरानी रखी जाए। कुर्बानी से संबंधित फोटो अथवा वीडियो सामग्री साझा करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
• कुर्बानी से उत्पन्न अपशिष्ट को निर्धारित स्थल अथवा नगर निगम की गाड़ियों में ही डाला जाए। अपशिष्ट को खुले स्थानों, सड़कों अथवा मार्गों के किनारे किसी भी स्थिति में न फेंका जाए तथा अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
• प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। ऐसे मामलों में तत्काल कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।
• ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी, वीडियोग्राफी एवं सतत पुलिस निगरानी के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
• संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख धार्मिक स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल, पीएसी एवं मोबाइल गश्ती दलों की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।
पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की गई तथा आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखते हुए पर्व सम्पन्न कराने की अपील की गई।
जनपद में लगभग 700 मस्जिदों एवं करीब 80 ईदगाहों में बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। सभी स्थलों पर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
सभी अधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर नियमित गश्त करें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस एवं प्रशासन के मध्य प्रभावी समन्वय बनाए रखें।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा आगामी बकरीद त्यौहर के दृष्टिगत गोदौलिया, चौक, दालमण्डी से लंगड़ा हाफिज़ मस्जिद तथा जैतपुरा रोड से बकरिया मंडी तक सघन पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों, धर्मगुरुओं एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सार्वजनिक स्थानों एवं सड़कों पर नमाज की अनुमति नहीं होगी तथा आवश्यकता पड़ने पर विभिन्न पालियों में नमाज सम्पन्न कराई जाएगी। कुर्बानी केवल घरों के अंदर एवं बंद परिसरों में ही कराई जाए तथा खुले स्थानों, सड़कों एवं सार्वजनिक मार्गों पर कुर्बानी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। कुर्बानी से उत्पन्न अपशिष्ट को नगर निगम की गाड़ियों अथवा निर्धारित स्थलों पर ही डाला जाए तथा आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूर्णतः रोक रहेगी तथा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से सतत निगरानी रखी जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल, पीएसी एवं मोबाइल गश्ती दल तैनात रहेंगे। पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर सामाजिक सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व सम्पन्न कराने की अपील की गई। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखते हुए कुर्बानी से संबंधित फोटो अथवा वीडियो सामग्री प्रसारित करने वालों पर त्वरित कठोर कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए।
पुलिस आयुक्त,
वाराणसी।