दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
विंढमगंज थाना क्षेत्र के केवाल घिवही से शुक्रवार सुबह एक महिला को सांप काटने की घटना सामने आई है।
जानकारी के अनुसार फुलबसिया देवी (57) पत्नी स्व. सुद्धू, सुबह करीब 7 बजे अपने घर पर बोरा समेट रही थीं। इसी दौरान बोरे के नीचे छिपा हुआ विषैला सांप अचानक बाहर निकला और फुलबसिया के दाहिने हाथ की एक अंगुली काट ली।
परिजन घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत 108 एम्बुलेंस को बुलाकर उन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा।महिला का इलाज सीएचसी के चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह के देखरेख में चल रहा है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि घायल महिला की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें आवश्यक डोज के अनुसार एंटी-वेंनम तथा अन्य प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।