सहारनपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की बचत एवं ईंधन संरक्षण के लिए की गई अपील के क्रम में शनिवार को सहारनपुर में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। अपर जिला जज विकास गुप्ता एवं अपर जिला जज मोहित शर्मा ने अपने आवास स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी से न्यायालय परिसर तक साइकिल चलाकर यात्रा की। इस अवसर पर उन्होंने आमजन को अनावश्यक रूप से पेट्रोल एवं डीजल का उपयोग कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ईंधन की बचत न केवल आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे प्रदूषण में कमी लाकर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में भी सहायता मिलती है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सहारनपुर के पूर्णकालिक सचिव ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को ऊर्जा संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करना है, ताकि अधिक से अधिक लोग दैनिक जीवन में साइकिल एवं अन्य पर्यावरण-अनुकूल साधनों का उपयोग करें।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़