मोतिहारी रक्सौल
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना परिसर में अनुशासन, विधि-व्यवस्था, लंबित मामलों और उपलब्ध संसाधनों की विस्तार से जांच की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि रक्सौल थाने में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी हेमंत सिंह थानाध्यक्ष के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनके प्रशिक्षण की प्रगति का भी मूल्यांकन किया गया और भविष्य में एक सक्षम एवं कुशल पुलिस अधिकारी बनने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
डीआईजी ने थाने में दर्ज महत्वपूर्ण और गंभीर मामलों की फाइलों की समीक्षा करते हुए लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता को समय पर न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए हर स्तर पर तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान जवानों ने डीआईजी को सलामी दी। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईपीएस एवं थानाध्यक्ष हेमंत सिंह, एसडीपीओ मनीष आनंद सहित थाना के अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। डीआईजी ने पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
बिहार मोतिहारी से ब्यूरो अमरजीत सिंह