दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने आज शनिवार को कस्बा वार्ड नंबर 03 व वार्ड नंबर 01 में सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का विधि-विधानपूर्वक भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद, नगर पंचायत कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता तथा क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने और विकास कार्यों को तेज करने का संकल्प जारी है। उन्होंने कहा कि दुद्धी का विकास ही मेरा संकल्प, जनता की सेवा ही मेरा धर्म और जनता के स्नेह व विश्वास के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ कार्य का औपचारिक शुभारम्भ किया गया। अधिकारीयों ने बताया कि भूमि पूजन के पश्चात् जल्द ही निविदा/ठेके की प्रक्रियाएँ पूरी कर निर्माण का कार्य प्रारम्भ किया जाएगा। सी.सी. सड़क बनने से जल निकासी सुधरेगी, धूल कम होगी और आवागमन सुगम होगा , जिससे नागरिकों की दैनिक समस्याओं में राहत मिलेगी।
स्थानीय नागरिकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस पहल का स्वागत किया और शीघ्र कार्य शुरू करने की अपेक्षा व्यक्त की।