प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट।
इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी में अब सभी राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर देशभक्ति गीत और भजन बजाए जाएंगे। गाजियाबाद के जिलाधिकारी रविंदर मंदार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य यात्रियों में देशभक्ति, सकारात्मकता और आध्यात्मिक भावना को बढ़ावा देना है। प्रशासन जल्द ही टोल प्लाजा पर इस व्यवस्था को लागू कराएगा।