जोधपुर के आदर्श विद्या मंदिर में चल रहा था मेले का आयोजन । मेले में बड़े – बड़े पंडाल व लंदन – पेरिस थीम के सेटस गिरे नीचे ।
आंधी आने के समय मेले के अंदर काफी संख्या में लोग थे परन्तु समय रहते सभी लोग भाग कर निकल गए थे मेले से बाहर नहीं तो हो सकता था बड़ा हादसा ।
पूर्व में प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी करने के बावजूद भी जोधपुरवासी पहुंच गए थे मेला देखने व अलर्ट को आयोजनकर्ता ने भी नहीं लिया सीरियस और मेले को रखा था सुचारू । आयोजनकर्ता द्वारा अलर्ट के बावजूद मेले को सुचारू रखने के कारण बड़ा हादसा होते होते टला ।
इसलिए हम सभी से यही निवेदन करते हैं कि कभी भी अगर कोई अलर्ट मिलता है प्रशासन की ओर से तो उसको सीरियस जरूर लें, नहीं तो यह लापरवाही कभी जान पर भारी पड़ जाएगी।