इंडियन टीवी से स्टेट हेड मयंक यादव की रिपोर्ट
बीओ।।सीएम योगी ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान से विस्थापित 1645 लोगो सहित पूर्व सैनिक के 50 परिवार को आज भूमि देकर उन्हें मालिकाना हक दिया जा रहा है।महाभारत के महात्मा विधुर से जुड़ी इस बिजनौर की धरती का नमन करता हूँ।मुझे बिजनौर आने पर अलग आत्मतीय का अनुभव होता है।पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देता हूं।सीएम ने कहा कि बढ़ापुर के विधायक सुशांत सिंह ने पाकिस्तान से विस्थापित लोगों को उनका हक दिलाने का काम किया।आज चौथी पीढ़ी में ये अवसर आया है कि इन विस्थापित परिवार के लोगों को भूमि वितरित करने आए है।इनकी संख्या 1645 है।जो शेष बचे है उनको आगे हम भूमि आवंटित करेंगे।
तमाम मौलवी और मौलाना एक बयान दे रहे है कि गाय को गौ माता घोषित करो।। गाय हमारी माँ है जैसे हम अपनी मां को मानते है उसे तरह हम गाय को मां मानते है।।ये तुम्हारा दोगल पन है कि तुम गौकशी को प्राथमिकता देते।मै ऐसे लोगों को चेतावनी देता हूँ कि अगर गौ माता के वध के बारे में सोचा तो तुम्हारा क्या होगा।
हम सब गंगा माता की आरती करते है।हमारे सारे संस्कार गंगा माता के शरण में होता है।हमे क्या कोई बताएगा कि हम गंगा मा और गौ माता हमारी मां है।एक भी मौलवी ने जब बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्ल हो रहा था तब इन लोगों ने कुछ नहीं कहा।ये मौलवी कभी बांग्लादेश की सरकारों की निंदा नहीं करते।बकरीद के अवसर पर किस तरह के काम होते थे।हमने इसी लिए पहले से योजना बनाकर इस त्यौहार को करवाया।गाजियाबाद में आपने दोस्ती देखी होगी दोस्ती की आड़ में चाकू बाजी।ये हमारी सरकार में नहीं चल पाएगा।
प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को लोगो को मिल रहा है।बिना किसी भेदभाव।हम सबको इस बात को ध्यान में रखना होगा अहिंसा और करुणा मानवता का श्रोत है। लेकिन अगर जनता के हित में हमे कुछ करना पड़ेगा तो हम सोचेंगे नहीं।हमारी बहन बेटियों और देश द्रोह में शामिल लोग अगर ये कुछ सोचेंगे भी तो इन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।कांग्रेस और सपा के लोगों क्या कर रहे थे।इनकी सरकारों में इन लोगों को क्यों इनका मालिकाना हक नहीं मिल पाया।कांग्रेस के लोग बांग्लादेश के लोगों को देश में लाना चाहते है।पीड़ित हिंदू सिख और जैन के धर्म के लोगों को इन्होंने नहीं आने दिया और प्रदर्शन किया।लेकिन हम लोगों ने इन विस्थापित परिवार को आज भूमि देकर उन्हें यहां बसाने का काम किया।मोदी जी ने जब ऐसे लोगों के लिए कानून बनाया तो इन लोगों ने विरोध किया।ये हमारी गौमाता को कह रहे है।ये क्या समझेंगे कि ये हमारी माता है। मै आपसे कहने आया हूं कि बिजनौर विकास के मामले में पिछड़ने नहीं पाएगा।बाढ़ से बचाव के लिए व्यवस्था की गई यहां पर मेडिकल कॉलेज बन गया। यहां पर हाईवे बन रहे क्योंकि आप ने कमल को वोट दिया है।आज युवाओं के लिए नौकरी है यहां का नौजवान पुलिस की भर्ती बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहा है और उन्हें भर्ती और नौकरी मिल रही है।नौकरी में अब कोई कट नहीं कोई सिफारिश नहीं।विकास पर बिजनौर का अधिकार है। यहां पर गरीबों को आवास देने का काम किया जा रहा है।बिजनौर जिले के प्रत्यक क्षेत्र में विकास हो रहा है।सरकार आपके साथ हर परिस्थिति में खड़ी है।आप लोगों द्वारा जो भी प्रस्ताव भेजे गए जन प्रतिनिधियों के माध्यम से उसे पूरा किया गया।गन्ना मूल्य का चाहे दाम बढ़ना हो चाहे गंगा एक्सप्रेसवे हाईवे हो।