सहारनपुर- गागहलेडी
गागलहेड़ी। सहारनपुर पांचवें बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर पायस एजुकेशनल ग्रुप, गागलहेड़ी (सहारनपुर) परिवार के सदस्यों ने महाराजा अग्रसेन चौक, गागलहेड़ी पर राहगीरों के लिए मीठे शर्बत की छबील लगाकर सेवा भाव का परिचय दिया। संस्थान के प्रबंधक श्री पंकज गर्ग ने बताया कि पायस एजुकेशनल ग्रुप द्वारा प्रत्येक वर्ष बड़े मंगलवार के अवसर पर मीठे शर्बत की छबील लगाई जाती है। भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की असीम कृपा से संस्थान निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार की यह सामूहिक इच्छा है कि भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा एवं जनकल्याण के कार्य निरंतर जारी रहें। इस सेवा कार्य में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा राहगीरों को शीतल मीठा शर्बत वितरित किया। उपस्थित लोगों ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर संस्थान के सचिव हर्षित गर्ग, वरिष्ठ पत्रकार दुर्गेश शर्मा, अमित चौधरी, समाजसेवी आशीष शर्मा, रामकुमार गुप्ता, विधालय कोऑर्डिनेटर कुलदीप कुमार, जितेंद्र यादव, डोली यादव, सारिका, प्रवीण कुमार, अमित कुमार, प्रवेश कुमार वीरेंद्र कुमार यादव, प्रीतम सिंह, अनूप सिंह सहित विद्यालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़