ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

दलौदा (मंदसौर) पुलिस की कार्यवाही,150 किलोग्राम डोडाचूरा सहित 2 आरोपी शिकंजे मै,1फरार।*

```

*दलौदा (मंदसौर) पुलिस की कार्यवाही,150 किलोग्राम डोडाचूरा सहित 2 आरोपी शिकंजे मै,1फरार।*

आशीष चावड़ा,जिला ब्यूरो चीफ,मंदसौर

मंदसौर/दलौदा।जिला मंदसौर मे अवैध मादक पदार्थ परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्री अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में श्री महेंद्र तारणेकर प्रभारी अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर व श्री गौतम सोलंकी अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं श्री नरेंद्र सोलंकी एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा संजीव सिंह परिहार व उनकी टीम द्वारा दो तस्करो से 150 किलोग्राम डोडाचुरा जप्त किया गया ।

 

 

 

 

दिनांक 17.05.22 को थाना दलौदा पर पदस्थ सउनि नरेंद्र मकवाना को मुखबिर से सुचना मिली कि एक सफेद रंग की बिना नम्बर की स्कार्पियो कार से दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा गुराडियाशाह तरफ से कचनारा होते हुए जावरा तरफ जाने वाले है। जिस पर तत्काल टीम गठीत कर कचनारा में नाकाबंदी की गई तभी थोडी देर बाद सफेद स्कार्पियो बिना नम्बर की आती नजर आई,

 

 

 

 

 

जिसको गठित टीम द्वारा रोककर पकडा । स्कार्पियो वाहन से उतारे गये चालक से नाम पता पुछते उसने अपना नाम शाकीर पिता मजीद खां जाति मेवाती उम्र 41 साल निवासी ग्राम हसन पालिया थाना जावरा ओद्योगिक क्षैत्र जिला रतलाम व स्कार्पियो में साईड में बैठे व्यक्ति से नाम पता पुछते अपना नाम भारत पिता आत्माराम जाट उम्र 47 साल निवासी हसन पालिया थाना ओद्योगिक क्षैत्र जावरा जिला रतलाम का होना बताया। तथा स्कार्पियो को चैक करते सीट फोल्ड करके स्कार्पियो में 06 प्लास्टिक के काले कट्टे रखे मिले जिनको चेक करते कट्टो में अवैध डोडाचुरा भरा होना पाया । आरोपीगणो द्वारा दौराने पुछताछ के बताया की उक्त माल भंवरलाल पिता उम्मेदराम जाति पाटीदार निवासी गुराडिया शाह थाना क्षेत्र दलौदा से खरीदकर लाना बताया ।

 

 

 

 

 

तथा आरोपी शाकिर द्वारा बताया गया की मैं घर पर अवैध मादक पदार्थ की छोटे छोटे पैकेट बनाकर हाईवे रोड पर आने जाने वाले ट्रक ड्रायवरो को जो डोडाचुरा का नशा करते है। उन्है वह मादक पदार्थ के पैकेट बेचते है । आरोपीगण के कब्जे से एक बिना नम्बर स्कार्पियो व 150 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा जप्त कर आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपीगण के विरुद्ध थाना दलौदा में अप.क्र.166/22 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

 

 

 

जिसमे दो आरोपी गिरफ्तार और एक फरार जिसकी तलाश जारी।
सराहनिय कार्यः- थाना प्रभारी दलौदा संजीव सिह परिहार , सउनि नरेंद्र मकवाना, प्रआर 681 दिगपाल सिंह , प्रआऱ 301 रशीद पठान, आर 67 उमंग शर्मा, आर 295 राकेश शर्मा, आर 179 नवनीत उपाध्याय, आर 314 यशवंत सिंह, आर 877 जितेंद्र कोठे, आर. चालक 517 संदिप पुरोहित का सराहनीय योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *