लोकेशन
जनपद अमरौहा के थाना हसनपुर कस्बे का मामला
प्रदेश के जनपद अमरोहा के थाना हसनपुर कस्बे में कलयुगी बेटे की कैद से मां को पुलिस व सखी वन स्टांप सैंटर की टीम ने मुक्त कराया आपको बता दें कि थाना हसनपुर कस्बे के मोहल्ला कास्थान निवासी एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को करीब सात महीने पूर्व से मकान के अंदर कैद कर रखा था और ना ही किसी से मिलने व बाहर जाने देता था बल्कि बाहर से ताला लगा कर रखता था यह मामला तब सामने आया जब पीड़ित की बेटी ने महिला हैलपलाईन नं.181 पर इस मामले की शिकायत दर्ज कराई प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित की बेटी ने बताया कि उसका छोटा भाई मां को मकान के अंदर बंद रखता है और किसी भाई बहन को उससे मिलने नहीं देता है इसी मामले में पीड़ित की बेटी को मां की चिंता थी सूचना मिलते ही वन स्टांप सैंटर की टीम व पुलिस टीम मोके पर पहुंची टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए जनगड़ना का बहाना बनाकर दरवाजा खुलवाया और देखा कि पीड़िता बहुत डरी हुई मिली कैद से आजाद होने के बाद टीम का धन्यवाद किया और अपनी बेटी के साथ जाने की इच्छा जताई और पीड़िता को उसकी बेटी के सुपुर्द कर दिया और कहा बेटी को मां का ख्याल रखने की सलाह दी
ब्यूरो चीफ ऊदल सिंह जनपद अमरोहा