गण्डारा बहराइच से
मुहम्मद आरिफ (इंडियन टी वी न्यूज़ )
माननीय मुख्यमंत्री आपके 6 जून गोण्डा आगमन पर मेरी विनम्र मांग है कि 21 जून को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों में निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था की जाए।
ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अनेक छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में यात्रा खर्च की कठिनाई का सामना करना पड़ता है। रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने से विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी और वे बिना आर्थिक चिंता के अपनी परीक्षा दे सकेंगे।
“शिक्षा और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के हित में यह निर्णय लाखों विद्यार्थियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।”
मेरी इस मांग का उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के दिन बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है।
मसूद आलम ख़ान राष्ट्री सचिव समाजवादी पार्टी पूर्व लोकसभा प्रत्यासी गोण्डा