सहारनपुर
सहारनपुर थाना कुतुबशेर प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष कुमार त्यागी ने कार्यभार संभालते ही अपराधों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। थाना कुतुबशेर पुलिस टीम ने दो मुंहे सांप का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले एक शातिर आरोपी को धर दबोचा बरामदगी पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.94 लाख रुपये नकद एक ऑडी कार नोट गिनने की मशीन, दो सांप और भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं क्षेत्र में चर्चा इंस्पेक्टर संतोष त्यागी की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप है आमजन ने पुलिस की इस मुस्तैदी की सराहना की है। पुलिस ने जनता को ऐसे ढोंगी ठगों से सावधान रहने की अपील की है
बरामदगी का विवरणः-
04 लाख 94,000/- रूपये नकद,
01 नोट गिनने की मशीन,
01 कार ऑडी क्यू-3
02 दोमुई सांप,
147 गड्डी मनोरंजन बैंक के नोट,
145 सफेद कागजों की गड्डी,
02 कूट रचित आधार कार्ड,
पुलिस कप्तान अभिनंदन सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व प्रतिबंधित वन्य जीव की तस्करी की रोकथाम एवं जालसाज/शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर संघन चैकिंग की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष कुमार त्यागी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 06.06.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा चैकिंग व गश्त के दौरान दोमुई सांप दिखाकर औषधि के नाम पर आमजनों से धोखाधड़ी करने वाला 01 शातिर ठग/अभियुक्त आस मौहम्मद पुत्र मौहम्मद भोल्लर निवासी शिव धाम कॉलोनी गली न0-1 निकट इंडियन पब्लिक स्कूल, खताखेड़ी थाना मंडी सहारनपुर* को दबनी कब्रीस्तान वाले खंडजे पर पूजा एन्कलेव के पास से गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे/निशानदेही पर 02 अदद दुमुही सर्प (रेड सेंड बोआ/वैज्ञानिक नाम एरिक्स जानी), 04 लाख 94 हजार रुपये नकद, 127 गड्डी मनोरंजन नोट व 145 सफेद कागजों की गड्डी, 02 अदद कूटरचित आधार कार्ड, 01 कार ऑडी क्यू 3 रजि0 न0 DL12CM4747 व 01 नोट गिनने वाली मशीन बरामद । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कुतुबशेर पर मु0अ0सं0 257/2026 धारा 318(4),338,336(3),340(2) बीएनएस के पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
पूछताछ का विवरणःगिरफ्तार अभियुक्त आस मोहम्मद उपरोक्त ने पूछताछ पर बताया कि आशु गोयल के नाम का आधार कार्ड मैंने अपनी पहचान छुपाने तथा अवैध काम करने के लिए फर्जी तरीके बनवाया हुआ है । मेरा सही नाम तो आस मौहम्मद है, मैंने लोगों को अलग-अलग नाम की आईडी से मिलता हूँ मैं अपने साथियों के साथ दोमुई सांपो को बेचने का काम करता हूँ, आज भी हम लोग 15,00,000/- रुपये मे एक दोमुहा सांप मेरे साथी के किसी परिचित को बेचकर आये हैं, मुझे उसके नाम पते की जानकारी नहीं है । मेरे दोनों साथियों ने अपने हिस्से के 5-5 लाख रुपये ले लिए थे तथा खर्चा काटकर मेरे हिस्से के पाँच लाख मे से शेष यह 4,94,000/- रुपये जो मेरे पास से बरामद हुये हैं । यह मनोरंजन नोट मैंने लोगों को धोखा देने के लिए तथा पैसे दिखाकर प्रभाव मे लेने के रखे हुये हैं तथा सफेद कागज की गड्डी मैंने बैग मे इसलिए रखी हैं ताकि लोगो को मेरे पास ज्यादा पैसा लगे और लोग मेरे झांसे मे आसानी से आ जाए ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
आस मौहम्मद पुत्र मौहम्मद भोल्लर निवासी शिव धाम कॉलोनी, खताखेड़ी थाना मंडी सहारनपुर
बरामदगी का विवरण
02 अदद दुमुही सर्प (रेड सेंड बोआ) (वैज्ञानिक नाम एरिक्स जानी),
04,94,000/- रुपये नकद
127 गड्डी मनोरंजन नोट
145 गड्डी सफेद कागजों की गड्डी
02 अदद कूटरचित आधार कार्ड
01 कार ऑडी क्यू 3 रजि0 न0 DL12CM4747
01 नोट गिनने की मशीन
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम
1. प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार त्यागी थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर ।
2. उ0नि0 भूपेश शर्मा थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर ।
3. है0का0 250 चौधरी कविन्द्र ढाका थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर ।
4. है0का0 अनुज आर्य थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर ।
5. का0 1808 आशीष थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर ।
6. का0 2043 सद्दाम हुसैन थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर ।
7. रि0 का0 1372 गोविंद थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर ।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़