किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब उन्होंने गांव में आम के पेड़ के नीचे खटिया लगवाकर ग्रामीणों के बीच समय बिताया।
मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ पत्तल में भोजन भी किया, जिससे ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बन गया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, राशन, आवास और अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी शिकायतें और मांगें उनके सामने रखीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश देते हुए कई मामलों के त्वरित निराकरण के आदेश दिए।
ग्रामीणों ने भी बेझिझक अपनी बातें रखीं। कई लोगों की शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों से तत्काल जानकारी ली गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कराई गई। कुछ मामलों में तत्काल समाधान भी किया गया।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए और विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
ग्रामीणों के बीच सादगीपूर्ण अंदाज में पहुंचे मुख्यमंत्री की यह तस्वीर चर्चा का विषय बनी रही। आम के पेड़ की छांव में खटिया पर बैठकर संवाद और पत्तल में भोजन करने के उनके अंदाज को लोगों ने सराहा तथा इसे जनता से सीधे जुड़ने का प्रयास बताया।