किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए लगभग 3 किलोग्राम वजनी प्रेशर कुकर आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) को बरामद कर सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों की टीम क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान जवानों को संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। जांच करने पर पता चला कि वह प्रेशर कुकर आईईडी है, जिसे सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया गया था
इसके बाद बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) को मौके पर बुलाया गया। विशेषज्ञों ने सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए आईईडी को डिफ्यूज कर दिया। समय रहते विस्फोटक बरामद होने से एक बड़ी घटना टल गई और जवानों की जान सुरक्षित रही।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नक्सली अक्सर सुरक्षा बलों की आवाजाही वाले मार्गों पर आईईडी लगाकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं। इसी वजह से सर्चिंग अभियान के दौरान जवान विशेष सतर्कता बरतते हैं।
क्षेत्र में सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी है और नक्सल गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी के साथ क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए कार्य कर रहे हैं।
इस कार्रवाई को सुरक्षाबलों की सतर्कता और पेशेवर दक्षता का महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।