विधानसभा क्षेत्र अलीगंज के अंतर्गत ग्राम अमरौली रतनपुर में फर्रुखाबाद–नवाबगंज–अलीगंज–अमरौली मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का मा. विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के साथ विधिवत शिलान्यास किया गया।
लगभग 7 किलोमीटर लंबाई वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग का निर्माण कार्य लगभग ₹15.97 करोड़ की लागत से कराया जाएगा। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित होगी तथा ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के बीच संपर्क और मजबूत होगा।
मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में निरंतर ऐतिहासिक विकास कार्य किए जा रहे हैं। यह परियोजना भी क्षेत्र के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार तथा आर्थिक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों ने परियोजना के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विकास कार्यों के प्रति सरकार का आभार व्यक्त किया।