राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी।
नगर निगम कटनी द्वारा शहर के वार्डों में विकास कार्यों को गति देते हुए बिरसा मुंडा वार्ड के पुरैनी स्थित आधारकाप रोड में पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद नन्हींबाई तुलाराम गोटियाँ, मेयर इन काउंसिल के सदस्य, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। भूमिपूजन के दौरान विकास कार्य के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निर्माण की कामना की गई।
महापौर श्रीमती प्रीति सूरी ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, साथ ही स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण भी विकसित होगा।
क्षेत्रीय पार्षद नन्हींबाई गोटियाँ ने कहा कि वार्डवासियों की लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। इससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।
इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ. रमेश सोनी, जयनारायण निषाद, सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद शकुंतला सोनी, पूर्व पार्षद राजकिशोर यादव, पार्वती निषाद, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने विकास कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर निगम एवं जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। नागरिकों ने विश्वास व्यक्त किया कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद वार्ड में आवागमन की सुविधा और अधिक सुगम होगी तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।