बहराइच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के अवैध स्टैंडों के विरुद्ध कार्रवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंज्जय सिंह ,नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय बहराइच क्षेत्राधिकारी यातायात विनय कुमार द्विवेदी , एआरटीओ बहराइच ,पीटीओ बहराइच व प्रभारी यातायात बहराइच आनेंद्र यादव मय हमराही के द्वारा हुजूरपुर बस स्टैंड व रोडवेज बस स्टैंड अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया

व इसके अतिरिक्त शहर क्षेत्र के विभिन्न चौराहों – तिराहों पर वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत 27 वाहनों से 70000/- रुपए का ऑनलाइन चालान किया गया जिसमें एक ऐसे वाहन का चालान किया गया जो नो एंट्री क्षेत्र में संचालन करते हुए पाया गया।।

व एक ऐसे बुलेट मोटरसाइकिल का चालान किया गया जिसमें तेज आवाज करने के साथ पटाखा छोड़ने वाला साइलेंसर लगा हुआ था तथा आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया