*भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीवजी गांधी की पुण्यतिर्थि पर शहर ब्लॉक कांग्रेस ने किया माल्यार्पण*
आशीष चावड़ा,जिला ब्यूरो चीफ,मंदसौर

मंदसौर। संचार क्रांति, युवा मताधिकार एवं पंचायती राज की अवधारणा को आकार देने वाले भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीवजी गांधी की पुणतिर्थि के अवससर पर शहर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रखर वक्ता श्री प्रकाश रातडिया, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्री महेन्द्रसिंहजी गुर्जर ने स्वर्गीय राजीवजी के कार्यो पर प्रकाश डाला।

श्री रातडिया ने अपने बौध्दिक उदबोधन में कहा कि राजीवजी देश के एक मात्र ऐसे नेता है जिनके नेतृत्व में कांग्रेस ने देश की सबसे बडी चुनावी जीत दर्ज की। चार सौ चार सांसदो के साथ राजीवजी ने देश का नेतृत्व करते हुये पक्ष एवं विपक्ष सबको साथ लेकर चले। वर्तमान नेतृत्व सिर्फ राजनैतिक लाभ के लिये देश को नफरत एवं सांप्रदायिकता की आग में धकेल रहा है जिसके दुखद परिणाम लगातार सामने आ रहे है। खरगोन एवं नीमच सहित पुरे देश में जाति, धर्म एवं वेशभूषा के आधार पर कट्टर विचारधारा समर्थक हिंसा का सहारा लेकर दमन कर रहे है।

स्वर्गीय राजीवजी के कार्यो सूचना प्रोधोगिकी, 18 वर्ष के युवाओ को मताधिकार के साथ ही पंचायत राज की अवधारण साकार की है।
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्री महेन्द्रसिंह गुर्जर ने कहा कि उदयपुर कांग्रेस नव संकल्प शिविर में कांग्रेस ने भारत जोडो का संकल्प लिया है। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम इस संकल्प को आगे बढाये, कट्टर सोच एवं देश को बर्बाद करने वाली विचारधारा से सजग रहते हुये हमें राजीवजी के सपनो का भारत बनाना है।
इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारीगण मोहम्मद हुसैन रिसालदार, तरूण खिची, सुनिता बंडी, मनजीतसिंह मनी, राजकुमारसिंह देवडा, लक्ष्मी रेकवार, सुदीप पाटील, लक्ष्मण मेघनानी, शुभम कामराज, अजय सोनी, महेश गुप्ता, सुनिल गुप्ता, सकलेन करार, नारायण कुमावत, श्रीद पांडेय, साबिर इलेक्ट्रिक, साबिर कप्तान, सादीक गोरी, कुमकुम सिसोदिया, मनोज श्रीमाल, दशरथसिंह राठौड, नारायण कुमावत, राजनारायण लाड, साबिर हुसैन मदारी, दुर्गाशंकर धाकड, दुगेश चंदेल, दिलीप देवडा, प्रीतम पंचोली केकेसिंह भाटी, राजेश सोलंकी, यूसूफ खेडीवाला, लियाकत नीलगर, कचरमल जटिया, घनश्याम चौहान, जगदीश जटिया सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश भाटी ने किया व आभार शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख ने माना।