हरदोई/हरपालपुर
हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र CHC में इलाज कराने पहुंची एक महिला के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस दौरान महिला की 11 साल की बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पीड़ित महिला ने DM हरदोई को शिकायती पत्र देने के साथ हरपालपुर कोतवाली में तहरीर भी दी है।
पांडेपुर निवासी ललिता देवी पैर में चोट लगने के कारण इलाज के लिए 11 जून 2026 को CHC हरपालपुर पहुंची थीं। आरोप है कि एक्स-रे कक्ष में तैनात कर्मचारी अनूप कुमार राजवंशी ने महिला से कहा – “साड़ी उतारो, गुप्तांग का एक्स-रे करना है”।
लिता देवी का आरोप है कि इस आपत्तिजनक बात का विरोध करने पर कर्मचारी ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसी बहस-धक्का-मुक्की के दौरान उनकी 11 वर्षीय बेटी अन्या की उंगली दरवाजे में दब गई, जिससे उसकी उंगली कट गई।
पीड़ित महिला ने बताया कि वह एक तरफ अपनी इज्जत बचाने के लिए संघर्ष कर रही थी, वहीं दूसरी तरफ उसकी बच्ची खून से लथपथ होकर दर्द से कराह रही थी।
इस दोहरे उत्पीड़न से आहत ललिता देवी ने 11 जून 2026 को DM हरदोई को लिखित शिकायती पत्र सौंपा। साथ ही हरपालपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी कर्मचारी अनूप कुमार राजवंशी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
CHC में अगर एक मां अपनी अस्मत नहीं बचा पा रही और उसकी मासूम बच्ची घायल हो जा रही है, तो “सुरक्षित अस्पताल” का दावा कहां गया?
“जनता का भरोसा न्यूज़” DM हरदोई और CMO हरदोई से पूछता है – क्या ऐसी लापरवाही और बदतमीजी करने वाले कर्मचारी पर सिर्फ निलंबन की कार्रवाई काफी है? या जेल की सलाखें उसका इंतजार कर रही हैं?
रिपोर्ट: आशीष मिश्रा