किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक सरकारी शिक्षिका को पालकों और छोटे बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार तथा गाली-गलौज करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
शिक्षिका के व्यवहार को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शिक्षा विभाग ने मामले की जांच कर कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि शिक्षिका पर स्कूल में पढ़ने वाले मासूम बच्चों के साथ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने और पालकों से भी दुर्व्यवहार करने के आरोप लगे थे। शिकायतें सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों ने मामले की जांच कराई, जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए।
जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में अनुशासन और बच्चों के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के पालकों ने संतोष जताया है और स्कूलों में बच्चों के लिए सुरक्षित एवं सकारात्मक माहौल सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं विभागीय स्तर पर मामले की आगे की जांच जारी है।