दुद्धी सोनभद्र ।(विवेक सिंह)
आदिवासी वीरांगना महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर 24 जून को मल्देवा स्थित बड़ा देव ठाना स्मारक पर सादगीपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा। महारानी दुर्गावती सेवा समिति की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे शुरू होगा।समिति के संयोजक व वरिष्ठ समाजसेवी फौजदार सिंह परस्ते ने सभी सगे संबंधियों और स्थानीय जनमानस से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महारानी दुर्गावती को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया है। आयोजन स्थल बड़ा देव ठाना स्मारक मल्देवा दुद्धी में मण्डल के विभिन्न समाजिक और शैक्षणिक प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।कार्यक्रम के दौरान महारानी दुर्गावती की शौर्यगाथा का स्मरण किया जाएगा और उनकी वीरता व बलिदान पर प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही हाईस्कूल और इंटरमीडियेट में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान भी महारानी दुर्गावती सेवा समिति द्वारा किया जाएगा। समिति ने कहा है कि इसका उद्देश्य युवाओं में शिक्षा के प्रति प्रेरणा बढ़ाना है।आयोजकों ने बताया कि आयोजन सादगीपूर्ण रूप से संपन्न होगा और प्रतिभागियों से कोरोना प्रोटोकॉल व सामाजिक अनुशासन का पालन करने का अनुरोध किया गया है।