डबरा से इस वक्त की बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ रविवार का दिन हादसों के नाम रहा। दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पहला हादसा: नेशनल हाईवे 44 (सिटी थाना क्षेत्र)
पहली घटना एनएच 44 पर सेकरा-जागीर तिराहे के पास की है। यहाँ ग्वालियर से डबरा की तरफ आ रहे एक बाइक सवार दंपति को किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
दूसरा हादसा: पिछोर रोड (पिछोर थाना क्षेत्र)
वहीं दूसरा हादसा पिछोर रोड पर कटारे बाबा मंदिर के पास हुआ। यहाँ डबरा से पिछोर की तरफ जा रहे बाइक सवारों का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटनाओं की सूचना मिलते ही पिछोर थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवम सिंह राजावत सहित दोनों थानों की पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
घायलों को तुरंत डबरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया है।
फिलहाल मृतकों और घायलों के नाम-पते की पूरी जानकारी आना अभी बाकी है। दोनों थानों की पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात वाहनों और हादसों के कारणों की जांच में जुट गई है।
डबरा से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए बने रहिए हमारे साथ। धन्यवाद।
संवाददाता रोहित पाण्डेय आई.टी. एन. नेशनल डबरा
7067464026