दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
कोतवाली क्षेत्र के मूरता गाँव में शनिवार देर रात एक महिला की खेत में सांप के काटने से मृत्यु हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार दिलबसिया(58) पत्नी विश्वनाथ निवासी मूरता , शनिवार रात लगभग एक बजे घर से शौच के लिए निकली थी। वापस लौटने पर उसने परिजनों को बताया कि खेत में किसी विषैले सांप ने उसे काट लिया है। परिजन तत्काल कोई प्रभावी उपचार नहीं कर पाए और कुछ ही देर बाद उसकी सांसें थम गईं।
सुबह मृतिका की मौत की सूचना ग्रामीणों ने 112 पर दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी के मोर्चरी में भेज दिया है। घटना की तहकीकात जारी है और प्रारंभिक रिपोर्ट में किसी तरह के असामान्य परिस्थिति के संकेत नहीं मिले हैं।
परिजनों के अनुसार मृतिका के दो पुत्री और दो पुत्र हैं, जो सभी विवाहित हैं। पुलिस मामले की औपचारिक रिपोर्ट दर्ज कर घटनास्थल के रिकॉर्ड और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही कर रही है।